स्तोत्र संग्रह · Mixed · Devanagari

सम्बोधन

सदा संतोष कर प्राणी, अगर सुख से रहा चाहे, घटा दे मन की तृष्णा को, अगर अपना भला चाहे | आग में जिस कदर ईंधन, पडे़गा ज्योति ऊँची हो, बढ़ा मत लोभ की तृष्णा, अगर दु:ख से बचा चाहे ||१|| वही धनवान है जग में, लोभ जिसके नहीं मन म...

सदा संतोष कर प्राणी, अगर सुख से रहा चाहे,
घटा दे मन की तृष्णा को, अगर अपना भला चाहे |
आग में जिस कदर ईंधन, पडे़गा ज्योति ऊँची हो,
बढ़ा मत लोभ की तृष्णा, अगर दु:ख से बचा चाहे ||१||
वही धनवान है जग में, लोभ जिसके नहीं मन में,
वह निर्धन रंक होता है, जो परधन को हरा चाहे ||२||
दु:खी रहते हैं वह निश दिन, जो आरत ध्यान करते हैं,
न कर लालच अगर आजाद, रहने का मजा चाहे ||३||
बिना माँगे मिले मोती, न्याय मत देख दुनियाँ में,
भीख माँगे नहीं मिलती, अगर कोर्इ गहा चाहे ||४||
← श्री सिद्धचक्र की आरती श्री पार्श्वनाथ-स्तोत्र →

Related Content